दिघलबैंक नाका पर पकड़ी गई पिकअप, 6 मवेशी और रुपये बरामद, एक गिरफ्तार

SHARE:

मुरलीधर झा /दिघलबैंक

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने शुक्रवार को नाका चेकिंग के दौरान एक पिकअप गाड़ी से 6 मवेशी और 49,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब 4 बजे एसएसबी के 8 जवानों की टीम सीमा स्तंभ संख्या 135 से 2 किलोमीटर भारत की तरफ पेट्रोल पंप के पास नाका लगाकर ड्यूटी कर रही थी। सुबह 5 बजे डूबाटोली की तरफ से आ रही एक पिकअप गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। गाड़ी रोकने के बजाय चालक तेज रफ्तार से भागने लगा। जवानों ने पीछा किया तो चालक लोहागरा पशु मेला के पास गाड़ी छोड़कर भाग गया। हालांकि गाड़ी में सवार एक व्यक्ति मो. शाहजहां, उम्र 47 वर्ष, पिता मो. लुकमान, ग्राम दोगिर्जा, पोस्ट मंगुरा, थाना दिघलबैंक, जिला किशनगंज को पकड़ लिया गया।

गाड़ी की तलाशी में 1 गाय, 4 बछड़ा और 1 बछिया सहित कुल 6 मवेशी बरामद हुए। साथ ही वीवो मोबाइल और 500 के 99 नोट यानी 49,500 रुपये भी मिले। बरामद गाड़ी का नंबर बीआर 37 जीए 6365 है।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि फरार चालक का नाम शिवु लाल हरिजन है, जो थाना दिघलबैंक क्षेत्र का ही रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि इसके विरुद्ध थाना दिघलबैंक में कांड संख्या 42/24 दिनांक 09.04.24 पहले से दर्ज है।
पकड़े गए व्यक्ति, गाड़ी और मवेशियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!