बहादुरगंज/ किशनगंज/निसार अहमद
गुप्त सूचना पर बहादुरगंज पुलिस ने शुक्रवार को ठाकुरगंज – बहादुरगंज एन एच 327 ई पर राजस्थानी ढाबे के समीप चार पहिया वाहन से विदेशी शराब की खेप को जप्त किया है. पुलिस ने वाहन से 15 कार्टून में बंद अलग – अलग ब्रांड की कुल 135 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. अवैध तस्करी के दौरान पुलिस ने काले रंग की एक्स यू वी 700 सहित उसमें सवार गेंग के एक सदस्य को धर दबोचा.
जबकि दूसरे काले रंग की थार में सवार गेंग के 3 – 4 तस्कर घटना स्थल से किसी तरह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे. बहादुरगंज पुलिस इस मामले में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई में जुटी है. थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने वाहन सहित अवैध माल की जप्ती की पुष्टि की एवम बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह तकरीबन 4 बजे सूचना मिली कि राजस्थानी ढाबे के समीप पंचर खड़ी एक एक्स यू वी 700 वाहन से काले रंग की थार में शराब का कार्टून ट्रांसफर किया जा रहा है. इतने में पुलिस के हाइवे पर चिन्हित स्थल तक पहुचते ही गेंग की नजर पुलिस पर पड़ी.
इतने में गेंग के 3 – 4 सदस्य अंधेरे में उस थार में सवार हो गये एवम जान बचाकर किसी तरह भाग निकले. हालांकि मौके पर पंचर वाहन एक्स यू वी 700 एवम उसमें सवार एक सदस्य 24 वर्षीय किशन कुमार पिता महेश सिंह साकिम सिद्धि घाट थाना रोड खगड़िया पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गेंग के गिरफ्तार सदस्य ने वाहन तलाशी के दौरान वाहन में 15 कार्टून अवैध माल रहने की बात बतायी.
पुलिस द्वारा किए गए छानबीन के क्रम में पता चला कि काले रंग की थार वाहन से गेंग के फरार होनेवाले तस्करों में बखडी खगड़िया के 20 वर्षीय पीयूष गुप्ता व 19 वर्षीय पीयूष पोद्दार एवम ननकू टोला खगड़िया के 18 वर्षीय रितु कुमार शामिल थे. बहादुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर सहित सभी फरार तस्करों के विरुद्ध कांड दर्ज कर लिया है एवम मामले की छानबीन व आगे की कार्रवाई में जुटी है.






















