इंजीनियरिंग के छात्र की संदिग्ध मौत मामले में केस दर्ज

SHARE:

मृतक के पिता की लिखित शिकायत पर तीन दोस्तों के विरुद्ध केस दर्ज

सागर चंद्रा/किशनगंज

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, खाड़ी बस्ती के छात्र शाहील कुमार सहनी के संदिग्ध मौत मामले में टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। मृतक के पिता हृदय कुमार के लिखित शिकायत पर शाहील के तीन दोस्तों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


मृतक के पिता का कहना है कि गत 8 जुलाई को शाहील अपने साथ पढ़ने वाले दोस्त आदित्य कुमार, शिवराज कुमार गुप्ता और आयुष प्रकाश के साथ गया था। घटना के बाद दोस्तों ने बताया कि शाहील स्नान करने के दौरान महानंदा नदी में डूब गया है। घटना के बाद शाहील की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

पूछताछ के दौरान तीनों दोस्त भी अलग अलग बातें बताकर गुमराह करते रहे। जिससे परिजनों का शक उनपर गहरा गया।
बहरहाल परिजन की लिखित शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने शाहील के तीनों दोस्त आदित्य कुमार, शिवराज कुमार गुप्ता और आयुष प्रकाश को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

टाउन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शाहील की तलाश की जा रही है। आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन आदि के साथ साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!