घर के आंगन में गंदगी फेंकने का विरोध करने पर पड़ोसी ने महिला को पीटा

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा

पॉलीथिन में बांध कर आंगन में गंदगी फेंकने का विरोध करने पर पड़ोसी ने लोहे के रॉड से वार कर महिला को घायल कर दिया। घटना के वक्त महिला का पति भी घर में नहीं था। टाउन थाना क्षेत्र के बरारो गांव में घटित घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल अकबेरून निशा उर्फ संजेरून निशा पति रूसतुम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

दोनों पति-पत्नी के सदर अस्पताल में रहने के कारण रंगीला ने अपने घर के सदस्यों के साथ मिलकर पीड़िता के घर में तोड़फोड़ की और सारा सामान तहस नहस कर दिया।

अस्पताल में इलाज कराने के बाद पीड़िता मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। जहां अकबेरून के लिखित शिकायत पर रंगीला सहित 8 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!