विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन,प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गई विदाई

SHARE:

संवाददाता/ठाकुरगंज, किशनगंज

शुक्रवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास केंद्र भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली के स्थानांतरण के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार ने कहा कि जहां-जहां भी प्रशासनिक कार्यों में समन्वय की आवश्यकता पड़ी, वहां बीडीओ अहमर अब्दाली ने भाईचारे और टीम भावना के साथ बेहतर कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनके साथ कार्य करने का अनुभव हमेशा यादगार रहेगा।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा ने कहा कि बीडीओ के साथ काम करना बेहद सुखद रहा। उनकी कार्यशैली तेज, अनुशासित और विकासोन्मुखी थी। उन्होंने कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

पंचायती राज पदाधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि बीडीओ अहमर अब्दाली एक अनुभवी एवं कुशल प्रशासक हैं। उनके नेतृत्व में प्रखंड में कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में बीडीओ अहमर अब्दाली ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठाकुरगंज प्रखंड में कार्यकाल के दौरान सभी साथियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि टीमवर्क की बदौलत प्रखंड के विकास से जुड़े कई कार्यों को गति मिली और यह सहयोग हमेशा उनके लिए यादगार रहेगा।

समारोह के दौरान प्रखंड के सभी कर्मियों ने उन्हें सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह का माहौल भावुक रहा और सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके नए दायित्व के लिए सफलता की कामना की।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!