KishanganjNews:एनएच 327E पर भीषण सड़क हादसा: राजस्थानी ढाबा के पास दर्दनाक दुर्घटना में एक युवक की मौत

संवाददाता:निसार अहमद

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।घटना एनएच 327E पर राजस्थानी ढाबा के समीप की है। इस भीषण दुर्घटना में मोहसिन आलम उम्र 38 वर्ष जो कि राजस्थानी ढाबा में गार्ड का नाइट ड्यूटी करता था कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौके पर ही मौत गई।

मृतक बलवाबरी वार्ड नंबर 12 का निवासी बताया जाता है ।सड़क हादसे की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

वही स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद एसडीपीओ खुसरु सिराज एवं बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बहादुरगंज से निसार अहमद की रिपोर्ट