मध्य विद्यालय बिशनपुर में लगा आरओ संयंत्र, अब बच्चों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

SHARE:

संवाददाता:सरफराज आलम

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के मध्य विद्यालय बिशनपुर में पंचायत की ओर से बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल हेतु जल घर (आरो संयंत्र)लगाया गया। इसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया पिंटू कुमार चौधरी व अन्य जनप्रतिनिधिगण की मौजूदगी में विद्यालय के वर्ग पांच की छात्रा रीशु चौधरी ने फीता काट कर किया।

इस अवसर पर मुखिया पिंटू कुमार चौधरी ने कहा कि अब बच्चों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल पीने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और शुद्ध पानी पीने से बच्चे जलजनित रोगों से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने विद्यालय परिवार को इसका बेहतर देखभाल करने का आह्वान किया। आर ओ लगने से छात्र छात्राएं काफी उत्साहित दिखे और सभी ने इस पहल की सराहना की ।


इस मौके पर मुखिया पिंटू कुमार चौधरी के अलावा सरपंच हाजी जलाल उद्दीन, सांसद प्रतिनिधि शाहनवाज हैदर, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि कुमार प्रखर आर्य, शहंशाह अंसारी,जंगी आलम, नासिर आलम, सुमन चौधरी, जीतेंद्र झा चुन्ना, नौशाद आलम,मतीन आलम, राशिद आलम, आर्यन दास, अफरोज आलम, किशोर कुमार, प्रफुल्ल कुमार,सबीह अनवर,तारीक अनवर, अवसार आलम, विक्की चौधरी, नरेंद्र कुमार समेत प्रधानाध्यापक भरत कुमार मांझी समेत कई शिक्षक मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!