झाड़-फूंक के चक्कर में गई मासूम की जान,सर्पदंश के बाद इलाज में हुई देरी

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव में झाड़-फूंक के भरोसे रहने से चार वर्षीय मासूम की जान चली गई। जानकारी के अनुसार कुमारीपुर निवासी चंदन सिंह का पुत्र ईशू कुमार अपनी मां रूबी देवी के साथ ननिहाल बाघमारा आया था। शुक्रवार को वह घर के आंगन में खेल रहा था। तभी उसे जहरीले सांप ने डस लिया।

परिजन तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय विष उतारने के लिए झाड़-फूंक कराने में लग गए। हालत बिगड़ने पर बच्चे को अनुमंडल अस्पताल मनिहारी लाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चिकित्सकों का कहना है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक पर भरोसा करने के बजाय मरीज को बिना देर किए नजदीकी अस्पताल पहुंचाना ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है। समाजसेवी करण मानस ने भी अस्पताल पहुंचकर ईलाज मे मदद की। आमजन से अपील की कि सर्पदंश के मामले में झाड़-फूंक के चक्कर मासूम की जान गयी ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!