सड़क नहीं, पगडंडी बनी सहारा: दुर्गापुर स्कूल तक पहुंचना बना चुनौती

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड के बड़ीजान पोठीमारी जागीर पंचायत के‌ प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर उतर टोला बीईपी तक पहुंचने के लिए सड़क सुविधा का घोर अभाव है।


दुर्गापुर प्रधानमंत्री मुख्य सड़क से प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर उत्तर टोला बीईपी तक जाने के लिए शिक्षक एवं बच्चों पगडंडी के सहारे जाना पड़ता है।जिससे आने जाने-में शिक्षक और बच्चों को परेशानी होती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय भी बूढ़ी कनकई नदी से महज 25 से 30 मीटर की दूरी पर अवस्थित है।नदी का कटाव हर साल स्कूल की ओर बढ़ते जाता है।स्कूल तक जाने वाली सड़क भी नदी कटाव से प्रभावित है। इस समस्या से शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया‌ है।


इस संदर्भ में विद्यालय के सहायक शिक्षक शाहनवाज आलम ने बताया कि विद्यालय में बिजली,शौचालय समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध है लेकिन विद्यालय तक पहुंचने के लिए सड़क सुविधा का घोर अभाव है।

सड़क नदी कटाव का भेंट चढ़ता जा रहा है। इस विद्यालय में  लोकसभा,विधानसभा और त्रिस्तरीय पंचायत निकाय के चुनाव में मतदान केंद्र भी बनता है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!