बिजली की समस्या से लोग परेशान,व्यवस्था में सुधार की मांग         

SHARE:

                                     
सालमारी/कटिहार – बलिया बेलोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत चनदहर में वर्षों पूराना जर्जर बिजली तार, बिजली ट्रांसफार्मर की कमी के कारण यहां के उपभोक्ताओं को सही तरह से बिजली नहीं मिल रही है।उक्त बातें बताते हुए मुखिया प्रतिनिधि सह अधिवक्ता रागीब शजर ने कहा की दिन भर में 10 घंटा भी बिजली नहीं रहती है।

जब बिजली आती है तो हमेशा लो भोल्टेज रहता है।खेती के लिए किसान को मोटर नहीं चल रहा है। विभाग के कर्मी, कनीय अभियंता से इस की शिकायत करने पर भी सुधार नहीं हो रहा है।

बिजली के अभाव में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इस में सुधार करने की मांग करते हुए कहा की चनदहर पंचायत में जर्जर तार, अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत है। प्रत्येक खेत तक बिजली का मीटर लगाने की मांग किसान द्वारा लगातार किया जा रहा है। जरूरतमंद सभी किसानों को खेती के लिए बिजली का मीटर देने की मांग की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!