बारसोई /कटिहार – अनुमंडल अस्पताल बारसोई में इलाजरत मरीज का मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में बारसोई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।बारसोई थाना कांड संख्या 112/26, दिनांक 07 जुलाई 2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. चाँद (27 ) पिता हसीबुल रहमान, निवासी मस्जिद चौक, थाना बारसोई जिला कटिहार के रूप में हुई है।
बारसोई थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह अनुमंडल अस्पताल में एक मरीज का मोबाइल चोरी कर आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। तभी अस्पताल में मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और तत्काल बारसोई पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाना लाई।
पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय, कटिहार में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।























