कटिहार:प्रसव पूर्व 59 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

SHARE:

मनसाही/कटिहार – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत प्रसव पूर्व 59 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रेमराज ने बताया कि पोषक क्षेत्र से आशा के द्वारा लाए गए गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जिसमें सर्वप्रथम सभी महिलाओं की एएनसी जांच एवं ब्लड जांच लैब के राजीव रमण के द्वारा किया गया। उनके उपरांत सभी गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन के बाद लंबाई, वजन,बीपी ली गई।

इनके बाद सभी गर्भवती महिलाओं को उचित दिशा निर्देश देने के बाद सबों को सभी तरह की दवाइयां उपलब्ध कराने के बाद जीविका के माध्यम से अल्पहार दिया गया।

इस अवसर पर आशा सुधा कुमारी,कांति देवी,गुलशन खातून,जोशनारा खातून,शबनम खातून, आशा देवी,शीला देवी, ममता देवी,सुनीता देवी सहित एएनएम सुप्रिया कुमारी,पूजा कुमारी,प्रिया कुमारी,चांदनी प्रिया कुमारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!