सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराना पड़ा भारी

SHARE:

अवैध हथियार लहराते फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

डंडखोरा /कटिहार— सोशल मीडिया के दौर में दिखावे की होड़ अब युवाओं को भारी मुसीबत में डाल रही है। थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहाँ अवैध हथियार के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को जेल की सलाखों के पीछे ले गया। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस को क्षेत्र के एक युवक का अवैध हथियारों का प्रदर्शन करता फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विजय कुमार महतो ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की।पुलिसया जांच में वायरल फोटो वाले युवक की पहचान शकरपुरा निवासी प्रदीप दास (30 वर्ष), पिता स्व. जीरू दास के रूप में हुई। पहचान सुनिश्चित करने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी प्रदीप दास को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मौके पर अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!