विधायक तौसीफ आलम की पहल पर टेढ़ागाछ–बहादुरगंज मुख्य सड़क की मरम्मत शुरू

SHARE:

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ से बहादुरगंज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति से लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो गई थी।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक तौसीफ आलम को सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया और शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मौके पर ही जिला पदाधिकारी तथा पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से सड़क की जर्जर स्थिति की जानकारी साझा की और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

विधायक के प्रयास के बाद जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। सड़क के गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। स्थानीय लोगों ने मरम्मत कार्य शुरू होने पर संतोष जताया और उम्मीद व्यक्त की कि सड़क दुरुस्त होने के बाद आवागमन सुरक्षित एवं सुगम होगा, जिससे क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा और दैनिक गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!