बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

अमदाबाद /कटिहार – थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैरिया ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 12 में सोमवार की रात एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी, जेवरात व महत्वपूर्ण कागजात की चोरी कर लेने का मामला सामने आया है । घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई जब घर की देखरेख के लिए पहुंचे गृहकर्मी ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। इसके बाद उन्होंने गृहस्वामी को सूचना दी।

गृहस्वामी की सूचना पर अमदाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।पीड़ित मो. हसन ने पुलिस को बताया है कि पिता फिरदोष अहमद की तबीयत खराब होने के कारण वे उन्हें इलाज के लिए 27 जुन पूर्णिया लेकर गए थे।इसी बीच चोरों ने सूने घर का फायदा उठाते हुए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़ दिया।

उनके अनुसार अलमारी में रखे करीब आठ भरी सोने के जेवर, लगभग आधा किलो चांदी ,तीन लाख रुपये नकद समेत अन्य महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिया है।घटना के बाद परिजनों में दहशत और चिंता का माहौल है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!