कटिहार:नगर विकास एवं आवास विभाग अवैध कार्य पर सख्त….महापौर,उप महापौर सहित सशक्त समिति सदस्यो को पूछा गया स्पष्टीकरण

SHARE:

लगाया गया है अनियमितता का आरोप

कटिहार–नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से निदेशक नगरपालिका प्रशासन निदेशालय मनोज कुमार रजक ने कटिहार नगर निगम के महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान सहित तत्कालीन सात सशक्त समिति के सदस्यों पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए बिंदुवार स्पष्टीकरण की मांग की है। दो सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर विभागीय कारवाई की जा सकती है।बता दें कि नगर पार्षद प्रमोद महतो ने निगम प्रशासन पर सैरातों की सुरक्षित जमा राशि को कम करके बंदोबस्ती करने,22 कार्यालय सहायक,01 कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा 01 दैनिक कनीय अभियंता के नियुक्ति की स्वीकृति घटनोत्तर देने एवं बिना कार्य समिति के गठन के सामग्रियों की खरीद जैसे गंभीर आरोप लगाये गये थे।

पत्र में लिखा गया है कि श्री महतो के आवेदन पर जिला पदाधिकारी का जांच प्रतिवेदन में आरोप प्रमाणित किया गया है।इसी को लेकर बिंदुवार स्पष्टीकरण की मांग की गई है।सशक्त स्थायी सदस्यों में वार्ड पार्षद मुनीलाल उराव,मनीष घोष, उमेश पासवान, दिनेश कुमार पांडेय, कुमारेन्द्र प्रताप सिंह,ज्ञानती देवी और संतोष देवी शामिल हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!