कटिहार:महेशपुर पंचायत के टिकैली मैदान में आयोजित हुआ सहयोग शिविर

SHARE:

जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों सहित आमजनों की रही भागीदारी
जनप्रतिनिधियों ने कई विभागीय पदाधिकारियों की कार्यशैली पर उठाये सवाल

डंडखोरा/कटिहार–जन शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित समाधान को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर जुलाई माह के प्रथम मंगलवार को महेशपुर पंचायत के कुताई साह मध्य विद्यालय के मैदान पर एक दिवसीय जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में क्षेत्र के पंचायराज प्रतिनिधि,विभागीय पदाधिकारी,अतिथि व आमजन शामिल रहे।राजस्व,कृषि, स्वास्थ्य,पशुपालन,विद्युत, आवास,आपूर्ति,स्वच्छता,सहकारिता,आइसीडीएस,सामाज कल्याण,जीविका,निर्वाचन सांख्यिकी सहित कई अन्य विभागों द्वारा जन समस्याओं को लेकर आवेदन प्राप्त करने को लेकर स्टाॅल लगाया था।

प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश की देखरेख में आयोजित इस शिविर में विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान को लेकर चित सलाह देकर संतुष्ट करते नजर आये। बीडीओ ने बताया कि शिविर में पूर्व से प्राप्त 86 में 85 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि आज के शिविर में प्राप्त आवेदनों को निर्धारित अवधि में निष्पादन कर दिया जाएगा।

शिविर में कोई लोगों को उनके समस्याओ के समाधान का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय,सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विशाल आनंद ने भी शिविर का निरीक्षण किया।शिविर में प्रमुख शुभम कुमार यादव, मुखिया नीलम देवी,पूर्व प्रमख सह पंचायत समिति सदस्य सूरज कुमार साह, सीओ सादी रऊफ, बीड्ब्ल्यूओ संजीत कुमार, बीपीआरओ दीपशिखा, बीएओ शिवानी गुप्ता,थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो,बीपीएम जीविका सूरज कुमार दास, कनीय अभियंता विद्युत रजनीश कुमार,पशुपालन पदाधिकारी डा.आनंद कमार सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!