KatiharNews:चार कट्टा जमीन की खातिर आदिवासी परिवार के लोगो का किया पिटाई

SHARE:

मनिहारी/कटिहार – महज चार कट्टा जमीन के खातिर नीमा पंचायत मे कुछ लोगो ने एक आदिवासी परिवार के बहु बेटियो सहित अन्य सदस्यो का जमकर पिटाई कर दिया है। घटना के बाद सभी घायलो का इलाज मनिहारी अनुमंडल अस्पताल मे किया गया है ।

पिड़ित लड़की बसंती मुर्मू के आवेदन पर एसटीएससी थाना कटिहार मे प्राथमिकी भी दर्ज हुई। परंतु आज तक पिड़ित परिवार को इन्साफ नही मिला है। सोमवार को पिड़ित परिवार के महिला छितो मुर्मू तथा उनकी बेटी न्याय के लिए अधिकारी कार्यालय का चक्कर लगा कर थक गई है । पीड़ित महिला छितो ने बताया कि ये सभी आदिवासी परिवार हैं ।

इनके पति चुनका मुर्मू का पुस्तैनी चार कट्टा जमीन नीमा चौक के समीप पीएमजीएसवाई मुख्य सड़क के किनारे है । इस जमीन पर नीमा के असुरूद्दीन अंसारी, मो अल्ताफ तथा मफुजुद्दीन अंसारी ने नजर गरा दिया । तीनो आरोपियो ने अचानक सात मई 2026 को हलवे हथियार से लैस होकर आया और जमीन पर बना टाटी मरई का घर तोड़ फोर करने लगा ।

विरोध करने पर तीनो आरोपियो ने नाबालिग लड़की बसंती तथा सरिता के साथ बेरहमी से पिटाई कर दिया । यहां तक ही नही तीनो ने लड़कियो का कपड़ा भी फाड़ दिया था । छितो ने बताया कि बसंती के आवेदन पर एसटीएससी थाना मे केस दर्ज हुआ परंतु पुलिस कार्रवाई शुन्य कर दिया । छितो की पुत्री सरिता ने बताया कि अब तीनो आरोपी लड़कियो का आबरू लुट लेने का धभकी दे रहें हैं । सभी पिड़ित परिवार आरोपियो के भय से काफी डरे सहमे हैं । सभी परिवार के लोगो ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियो की गिरफ्तारी का गुहार लगाया है ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!