बीईओ मोमताज अहमद को भावभीनी विदाईछह वर्षों के कार्यकाल की हुई सराहना

SHARE:

बारसोई /कटिहार – प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में सोमवार को मध्य विद्यालय बारसोई घाट में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से बारसोई के एसडीएम राजू कुमार उपस्थित रहे। अपने संबोधन में एसडीएम राजू कुमार ने कहा कि एक अधिकारी की पहचान उसके कार्यों से होती है।

मोमताज अहमद ने बारसोई में लगभग 05 वर्ष 09 माह के कार्यकाल के दौरान शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यालयों में अनुशासन कायम करने तथा शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं। मोमताज अहमद का स्थानांतरण सीतामढ़ी में जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी डीपीओ के पद पर हुआ है।

समारोह में उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया। अपने सम्मान से अभिभूत मोमताज अहमद ने सभी शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बारसोई में मिला सहयोग हमेशा उनके लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद जिन्ना,कल्याण पदाधिकारी राजीव भारती, बीसीओ आकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!