मनसाही/कटिहार – प्रखंड के फूलहरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश कुमार सिंह ने सरकार द्वारा राशन कार्ड रद्द किए जाने के मानकों पर कड़ा विरोध जताया हैं। उन्होंने कहा कि यदि 10 हजार प्रति माह कमाने वालों का राशन कार्ड रद्द किया गया, तो बिहार की 90% जनता इस दायरे में आ जाएगी और उनका कार्ड छिन जाएगा।
उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के समय सरकार ने आनन-फानन में 32 लाख लोगों के नए राशन कार्ड बनाए थे,जिसका चुनाव में सरकार को सीधा राजनीतिक लाभ भी मिला। चुनाव खत्म होते ही अब सरकार यू-टर्न ले रही हैं और राज्य में लगभग 57 लाख राशन कार्डों को रद्द करने की तैयारी की जा रही हैं।
पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश कुमार सिंह ने इस नीति को पूरी तरह जनविरोधी बताते हुए कहा कि यह फैसला सीधे तौर पर सूबे के गरीबों, मजदूरों और किसानों की थाली पर हमला हैं।अगर सरकार ने ऐसा कोई भी गरीब विरोधी फैसला वापस नहीं लिया,तो हम चुप नहीं बैठेंगे। इस तानासाही नीति के खिलाफ सड़कों पर उतरकर उग्र जनआंदोलन किया जाएगा।





















