सागर चंद्रा/ किशनगंज
ई रिक्शा चालक को धोखे में रखकर नशीला कोल्डड्रिंक पिलाने और चालक के बेहोश होते ही रिक्शा लेकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। चालक को सड़क किनारे बेहोशी की अवस्था में पड़ा देखकर स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां दो दिनों के बाद होश आने पर वह घटना की शिकायत लेकर टाउन थाने जा पहुंचा।
जहां बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के गोविंदपुर गांव निवासी ई रिक्शा चालक
शहनबाज रेजा पिता अबुल सिद्दिक के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ई रिक्शा की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार गत 25 जून को एक व्यक्ति ने इस्लामपुर से एमजीएम मेडिकल कॉलेज जाने के लिए शहनवाज का ई रिक्शा रिजर्व किया था। मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद व्यक्ति ने उसे अमूल कूल पिलाया। जिसे पीने के साथ ही शहनवाज बेहोश हो गया। शहनवाज की बेहोशी का फायदा उठाकर व्यक्ति ने उसे सड़क किनारे फेंक दिया और ई रिक्शा के साथ साथ मोबाइल और रुपये लेकर फरार हो गया।























