टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का एसडीओ ने फीता काटकर किया शुभारंभ

SHARE:

टीवी पेशेंट को प्रत्येक महीना 1000 रुपया प्रोत्साहन राशि सरकार की ओर से मुफ्त में दिए जाएंगे

लगातार 6 महीने तक दिए जाएंगे राशि

लहगरिया से शुभारंभ, सभी पंचायतों में चलेगा 100 दिवसीय विशेष अभियान

बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को लहगरिया पंचायत के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मानमन में एसडीओ राजू कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अशोक कुमार, अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एम.ए. उस्मानी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार , स्वास्थ्य प्रबंधक मलिक नोऐद इस्लाम तथा जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

यह कार्यक्रम 4 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रखंड की सभी पंचायतों में टीबी स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होंगे। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने कहा कि टीबी मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेते हुए लोगों से टीबी के लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराने और उपचार में लापरवाही नहीं बरतने की अपील की।

एसडीओ ने कहा कि जांच के दौरान जिस व्यक्ति को टीवी पाये जाएंगे उसे सरकार के द्वारा प्रोत्साहन राशि 1000 रुपया प्रत्येक महीना 6 महीने तक दिया जाएगा।

निश्चय मित्र के सहयोग के द्वारा टीवी के पेशेंट को बास्केट दिया जाएगा।शिविर में लाभार्थियों की टीबी स्क्रीनिंग एवं आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा आमजन को बीमारी के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जीविका दीदिया, आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा कार्यकर्ता, महिला पर्यवेक्षिकाएं, स्वास्थ्य कर्मी, बीएचएम एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!