बहादुरगंज पुलिस ने कंटेनर से 34 मवेशी किए बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

निसार अहमद /बहादुरगंज

बहादुरगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 34 मवेशियों को बरामद किया है। इस दौरान एक मवेशी तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि कंटेनर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

बहादुरगंज थाना पुलिस को शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने एनएच-327 ई पर बाघमारा के समीप वाहन जांच अभियान चलाया।

इसी दौरान उत्तर प्रदेश नंबर UP21CN4688 कंटेनर को रोकने का प्रयास किया गया।
पुलिस को देखकर कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम इकबाल हुसैन (55 वर्ष) निवासी शिकारपुर, जिला बेतिया (पश्चिम चंपारण) बताया।


कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें क्रूरतापूर्वक ठूंसकर बांधे गए 34 मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर मौजूद गवाहों की उपस्थिति में मवेशियों एवं कंटेनर की विधिवत जब्ती सूची तैयार की। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मवेशियों की तस्करी की आशंका जताते हुए इसे गंभीर अपराध माना है।

पुलिस ने कंटेनर चालक, वाहन मालिक तथा गिरफ्तार आरोपी इकबाल हुसैन के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!