पप्पू यादव ने सरकार पर बोला हमला”,कहा नई सरकार में अपराधियों का बढ़ा मनोबल, होटलों में संचालित हो रहा है सेक्स रैकेट

SHARE:

अररिया/अरुण कुमार

भरगामा थाना क्षेत्र के धनेश्वरी गांव के मेहता टोला में हाल ही में हुई संजय मेहता की हत्या के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मृतक द्वारा मौत से पहले कथित तौर पर हत्यारों के नाम बताए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गरमा गया है। इसी बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

सांसद पप्पू यादव ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पूरी तरह उनके साथ हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए हरसंभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


मौके पर उन्होंने पुलिस से घटना में शामिल सभी अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी तथा स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

इस दौरान पप्पू यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो चुके है और पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय वाहन जांच, हेलमेट नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूलने, शराब पकड़ने तथा नेपाल सीमा पर ड्रग्स माफियाओं से वसूली में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के अधिकांश होटलों में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है और शराब पड़ोसा जा रहा है लेकिन कोई कारवाई नहीं हो रही है।पप्पू यादव ने कहा कि हत्या में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी होनी चाहिए और स्पीडी ट्रायल के तहत मुकदमा चला कर सजा दिलवाया जाना चाहिए साथ ही पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा दिया जाना चाहिए।इस मौके पर प्रिंस विक्टर, जयप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में समर्थक और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई