KatiharNews:जिले के विभिन्न विभागों के 427 कर्मियों का हुआ स्थानांतरण

SHARE:

सूची में समाहरणालय स्थापना लिपिकीय संवर्ग,स्वास्थ्य पंचायतीराज तथा आइसीडीएस के कर्मी शामिल

कटिहार – जिले में सैकड़ों कर्मियों का तबादला कर नई प्रशासनिक पहल शुरु की गई है।यह तबादला कर्मियों द्वारा निष्पादित कार्य के आधार पर बनाई गई रैंकिंग को ध्यान में रखकर की गई है। इससे कर्मियों की कार्यकुशलता बढने की उम्मीद जताई जाती है

।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी द्वारा जिले के विभिन्न विभागों के कुल 427 कर्मियों का अन्य कार्यालयों में स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है।प्रशासनिक आवश्यकता, कार्यहित एवं प्राप्त अभ्यावेदनों के समुचित परीक्षण के उपरांत डीएम द्वारा जारी आदेश में अधिकांश पदस्थापन कर्मियों के कार्य निष्पादन के वस्तुनिष्ठ मानकों पर किए गए मूल्यांकन के आधार पर होने की बात बताई जाती है।

जिसका उद्देश्य कर्मियों की क्षमता एवं दक्षता के अनुरूप दायित्वों का निर्धारण करना, उनकी कार्य संतुष्टि को बढ़ावा देना तथा आमजनों को अधिक प्रभावी, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराना है।डीएम के हस्ताक्षर से जारी सूची में समाहरणालय स्थापना लिपिकीय संवर्ग के कुल 107 कर्मियों में 02 सहायक प्रशासी पदाधिकारी-2, प्रधान लिपिक-09, उच्च वर्गीय लिपिक-13, निम्नवर्गीय लिपिक 75 तथा 08 कार्यालय परिचारी शामिल हैं।पंचायती राज विभाग में के 186 कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें पंचायत कार्यपालक सहायक-177 एवं 09 प्रखंड कार्यपालक सहायक शामिल हैं।


समेकित बाल विकास सेवाएँ आईसीडीएस के 48 कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें महिला पर्यवेक्षिका- 30, डाटा एंट्री ऑपरेटर-07 तथा 11 सांख्यिकी सहायक, संविदा लिपिक शामिल हैं।स्वास्थ्य विभाग के 86 कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।

इनमें प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक-16, प्रखंड निगरानी एवं मूल्यांकन सहायक-16, प्रखंड लेखा प्रबंधक-15, 03 प्रथम रेफरल इकाई कर्मी-03, प्रखंड कम्युनिटी मैनेजर-15, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर-15 तथा 06 राज्य प्रशिक्षण इकाई के कर्मी शामिल हैं।जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की सफलता उसके मानव संसाधन के प्रभावी उपयोग पर निर्भर करती है।

यदि कर्मियों को उनकी क्षमता, दक्षता और कार्य निष्पादन के अनुरूप दायित्व दिया जाए, तो वे अधिक उत्साह और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हैं। इसी सोच को लेकर अधिकांश पदस्थापनों में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने कहा कि इस प्रशासनिक पहल से विभागों में सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा हीं। साथ हीं बेहतर करने वाले कर्मियों का मनोबल भी बढ़ेगा।डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित अवधि के भीतर अपने नवपदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करने तथा पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्देश दिया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई