उत्क्रमित मध्य विद्यालय नाथनगर स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्रा ने छेडख़ानी का लगाया आरोप
बच्चों का पठन-पाठन बाधित तथा शिक्षकों में मायूसी
प्राणपुर/कटिहार – प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नाथनगर के प्रधानाध्यापक दिलीप मंडल के द्वारा स्कूल के नाबालिक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटना के बाद दसवें दिन तक स्कूल में ताला लटका हुआ है।आक्रोशित ग्रामीणों की विभागीय अधिकारी से मांग है कि स्कूल के सभी शिक्षक और रसोइया का दूसरे स्कूल में तबादला हो।इसके बाद बच्चे को स्कूल पढ़ने के लिए भेजेंगे।
घटना के बाद बच्चों में खौप का माहौल है। बच्चे डरे, सहमे हुए है।जानकारी हो कि 23 जून को उक्त स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा नाबालिक छात्रा के साथ छेड़छाड़ किया गया था।जिसको लेकर स्वजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने प्राणपुर थाना में मामला दर्ज कराया था। 25 जून को आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 31 सड़क को भी जाम कर उक्त प्रधानाध्यापक की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग किया था।
प्राणपुर थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि पुलिसिया दबिश के कारण प्रधानाध्यापक 27 जून को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर लिया है। लगातार दस दिन तक उक्त स्कूल में बच्चे का पठन पाठन प्रभावित है।
ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर मामला दर्ज होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। इसके बावजूद भी आक्रोशित ग्रामीणों का विद्यालय में सभी शिक्षकों एवं रसोईया की तबादला की मांग जोड़ पकड़ रही है। तत्काल विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा बीआरसी में बैठकर समय व्यतीत किया जा रहा है।
























