बारसोई रेलवे स्टेशन सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप,लोगों ने किया प्रदर्शन

SHARE:

बारसोई /कटिहार – कटिहार रेल मंडल के बारसोई रेल गेट से बारसोई स्टेशन जाने वाली सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता एवं खराब सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए जदयू नेता ख्वाजा शाहिद एवं स्थानीय लोगों ने जांच की मांग की है। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक कटिहार रेल मंडल एनएफआर को आवेदन देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा संवेदक पर कार्रवाई की मांग की गई है।

जदयू नेता का आरोप है कि सड़क निर्माण में प्राक्कलन के अनुसार लाल बालू का उपयोग नहीं कर कम गुणवत्ता वाले बालू एवं निम्न गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ठीकेदार द्वारा मनमाने ढंग से कार्य कराया जा रहा है। जिससे आमजन में आक्रोश व्याप्त है। इधर चमरा गोदाम से स्टेशन जाने वाली दूसरी मुख्य सड़क का निर्माण कार्य भी एक साथ शुरू कर दिए जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

दोनों प्रमुख सड़कों पर एक साथ कार्य शुरू होने के विरोध में जदयू नेता ख्वाजा शाहिद एवं स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। जदयू नेता ने कहा कि दोनों मुख्य सड़कों का निर्माण कार्य बारी-बारी से कराया जाना चाहिए था। ताकि लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर संवेदक पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई