गंगा दशहरा पर विधि विधान से हुई पूजा अर्चना

SHARE:

सालमारी /कटिहार – कटिहार – सालमारी रेलखंड के झौआ पुल के नीचे गंगा दशहरा पर पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर एकल अभियान के अंतर्गत प्रभाग पी – 3 संभाग उत्तर बिहार भाग कोसी अंचल कटिहार के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ सेवाबरती मुंशी लाल यादव ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर कटिहार – सालमारी रेलखंड के झौआ पुल के नीचे एकल अभियान के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूजा अर्चना की गई जिसमें जगत समाज एवं परिवार के कल्याण की कामना की गई।

इस अवसर पर एकल अभियान के अंचल अध्यक्ष सुबोध कुमार पोद्दार,कोषाध्यक्ष अजय कुमार दास,अभियान प्रमुख नरेश कुमार मंडल, गतिविधि प्रमुख सरोज केवट, प्रशिक्षण प्रमुख भारती कुमारी, अंचल कार्यालय प्रमुख शुभम कुमार एवं संच समिति सुमन कुमार पोद्दार सहित कदवा एवं आजमनगर के सभी आचार्य दीदी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई