मनिहारी /कटिहार – मंगलवार को नगर पंचायत के सभागार में मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव के अध्यक्षता मे मासिक सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमे नगर के चहुंओर सौन्दर्यीकरण को लेकर नगर विकास विभाग को दो सौ 40 करोड़ का प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिए गये। मुख्य पार्षद ने बताया कि कुटी घाट से मस्जिद घाट तक रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का पहला प्रस्ताव है ।
उन्होने बताया कि नगर क्षेत्र मे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फाइव स्टार होटल का भी निर्माण कराया जाएगा । बाहर से आने वाले पर्यटको के लिए गंगा नदी मे जहाज पर रेस्तरा ,मल्टी पर्पस माॅल, आधुनिक तरह के नाव,स्कुटर युक्त मोटर वोट गंगा तट के सौंदर्यीकरण मे चार चांद लगायेगा ।
मुख्य पार्षद ने बताया की ईओ को निर्देशित किया गया है कि नगर के जेई के साथ गंगा तट पर हो रहे रिवर फ्रंट तथा शवदाह गृह निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच करें । इन दोनो कार्य स्थल पर कोई अनियमितता दिखती है तो इसकी शिकायत नगर विकास विभाग को यथा शीघ्र करें । बैठक के बाद सभी लोगो ने सुल्तानगंज गोली कांड मे मृतक मुख्य पार्षद तथा ईओ को श्रद्धांजलि अर्पित किया । मौके पर ईओ अरविंद पासवान, उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, वार्ड पार्षद रीता देवी, बेचन सिंह, स्मिता सिन्हा, गुलाब चौधरी, ओमकुमार गुप्ता,निशा कुमारी, कुमोद देवी,काजल देवी लख्खी देवी, अनुज मंडल,श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे ।























