गैर-कानूनी कार्य करने से इंकार पर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले करने मामले का आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

सागर चंद्रा/किशनगंज

शहर के शास्त्री मार्ग कटहलबाड़ी में गैर-कानूनी कार्य करने से इंकार किये जाने पर पेट्रोल छिड़ककर छिड़ककर आग के हवाले करने मामले के एक नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एस आई धीरज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पिपला निवासी छोटू पिता मोहम्मद चांद को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बताते चलें कि दो वर्ष पूर्व घटना को अंजाम देने के बाद छोटू लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। लेकिन आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। छोटू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके अन्य फरार साथियों की तलाश में जुट गई है।


बताते चलें कि गत 5 सितंबर 2024 को छोटू और उसके साथियों ने गैर-कानूनी कार्य करने से इंकार पर मोहम्मद फारूक की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। आरोपी फारूक पर नकली डीजल व पेट्रोल बेचने का दबाव बना रहे थे। फारूक के द्वारा इंकार किए जाने पर बदमाशों ने बचाने पहुंचे रोजी और बोला पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें आग के हवाले कर दिया था।

हालांकि घायलों की चीख-पुकार को सुनकर आस-पड़ोस के लोगों को जुटता देखकर आरोपी मौके से भाग गया था। जबकि स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना के बाद पीड़ित फारूक के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में कांड संख्या 349/24 दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई