जजमानी छीने जाने से नाराज पुरोहित ने जनता दरबार में उठाया आत्मघाती कदम,जनता दरबार में पी लिया फिनायल

SHARE:

कटिहार /प्रतिनिधि

बिहार के कटिहार में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां जजमानी विवाद से परेशान एक पंडित ने जनता दरबार में अपनी बात अनसुनी होने के बाद आत्मघाती कदम उठाया गया। मालूम हो कि प्रशासनिक स्तर पर कई बार गुहार लगाने के बावजूद समाधान न मिलने से नाराज व्यक्ति ने फिनायल पी लिया जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई।जिसके बाद आनन फानन में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कटिहार नगर निगम क्षेत्र के नया टोला के रहने वाले मनोज कुमार झा अपने इलाके के लोगों के यहां मूल रूप से पूजा पाठ और श्राद्ध कर्म का काम करते आ रहे थे।मनोज का आरोप है कि रिश्ते में उनके भाई दूसरे पंडित ने पूजा पाठ या श्राद्ध करवाने वाले इनके जजमानों को छीन लिया है।

अब ऐसा हो जाने से पंडित जी के जीविका पर संकट मंडराने लगा।पंडित झा का कहना है कि इस समस्या का समाधान करवाने के लिए इन्होंने प्रशासन को और प्रशासन की तरफ से लगने वाले जनता दरबार में अपनी समस्या का लिखित आवेदन कई बार दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।जिसके बाद वो सोमवार को फिर जनता दरबार में पहुंचे थे और वहां उन्होंने फिनायल पी लिया ।

फिलहाल पीड़ित की हालत में सुधार है ।वही जिला पदाधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों को बुला कर मामले को सुलझा दिया गया है।न्यूज लेमनचूस अपील करता है कि कोई भी व्यक्ति अपनी मांग मनवाने के लिए इस तरह का कदम नहीं उठाए।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई