छह माह से अधूरा पड़ा पुल निर्माण, डायवर्सन नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश

SHARE:

कोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड के पाटकोई कला पंचायत के कलकली से वाया पीपल टोला होते हुए पाटकोई हाट जाने वाली सड़क के पीपल टोला के समीप पुल निर्माण का कार्य विगत छह महीना से बंद है।पुल निर्माण को लेकर गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। साथ ही डायवर्सन भी नहीं बनाया गया है। डायवर्सन नहीं बनाए जाने से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पुल निर्माण नहीं होने और डायवर्सन नहीं बनाए जाने से स्थानीय लोगों ने रोष जताया है।रेहान मोहसिन, गालिब सूब्हानी,मरगूबआलम,नूरानीआलम,महफूज
आलम,मु सुलेमान,मु सिद्दीक,मु शकूर्दी,सादिक आलम,मु
छोटे,फैज आलम,मु हरीश और पनपनिया इत्यादि ने कहा
कि संवेदक के द्वारा पूराना पूल को तोड़ दिया गया है और पुल निर्माण के लिए सड़क पर गड्ढा खोदा गया है और डायवर्सन भी नहीं बनाया गया है।

बारिश होने से गड्ढा भर गया है इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों जिला पदाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है। इस संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ता अफ्फान यजदानी ने कहा कि इसकी शिकायत विभागीय इंजीनियर से की गई है और इंजीनियर के द्वारा डायवर्सन बनाने की बात कही गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई