गलगलिया पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 120 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

दिलशाद /गलगलिया

किशनगंज जिले के गलगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दरभंगिया टोला में सोमवार सुबह पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 120 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की। मामले में पप्पू सहनी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, गलगलिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि दरभंगिया टोला निवासी पप्पू सहनी के घर में अवैध मादक पदार्थ रखा गया है। सूचना के सत्यापन एवं छापेमारी हेतु बिहार पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम गठित की गई।


सुबह करीब 5:30 बजे टीम जब पप्पू सहनी के घर पहुंची तो एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान घर की छत पर रखी पानी की टंकी से काले रंग के प्लास्टिक में पैक संदिग्ध पदार्थ बरामद किया गया। जांच में यह पदार्थ संभावित ब्राउन शुगर पाया गया।

साथ ही 70,300 रुपये भारतीय मुद्रा एवं 40 नेपाली रुपये भी जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन करीब 120 ग्राम बताया गया है। साथ ही भारतीय एवं नेपाली मुद्रा तथा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। मौके पर विधिवत जब्ती सूची तैयार कर पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई।
इस संबंध में गलगलिया थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई