तेरापंथ सभा की नई कमेटी गठित, अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए विजयकरण दफ्तरी

SHARE:

किशनगंज तेरापंथ सभा के अध्यक्ष पद पर विजयकरण दफ्तरी निर्विरोध निर्वाचित हुए।सोमवार को उन्होंने अपनी नई टीम के साथ शपथ ग्रहण किया। समारोह का माहौल उत्साह और गरिमा से भरा रहा।गौरतलब है कि विजयकरण दफ्तरी का पूर्व कार्यकाल (2024-26) भी काफी सफल और सक्रिय रहा था। उनके नेतृत्व में सभा ने सामाजिक, धार्मिक और संगठनात्मक गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य किए। इसी विश्वास और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


नई कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में मोहनलाल बैद, मोहनलाल लुणिया और नरेश सेठिया रहेंगे। वहीं परामर्शक मंडल में पुखराज बागरेचा, हंसराज पुगलिया, डालचन्द दुगड़ और हनुमान श्रीमाल को जिम्मेदारी दी गई है।


सभा के निवर्तमान अध्यक्ष विमल दफ्तरी हैं। उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र छजेड़ और राजेश बैद, सचिव पद पर कमल दफ्तरी तथा सह सचिव के रूप में पदम जैन और मोहित बैद को जिम्मेदारी मिली है। भवन व्यवस्थापक के रूप में नोरतनमल बोधरा एवं सम्पत दुगड़, संगठन मंत्री के रूप में कृष्ण कुमार बैद, कोषाध्यक्ष के रूप में पवन दफ्तरी, वित्तीय सलाहकार के रूप में अजय बैद तथा विधि सलाहकार के रूप में धर्मचंद बैद को नियुक्त किया गया है।

मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी राजेश श्यामसुखा को सौंपी गई है।
इसके अलावा कार्यकारी समिति में तेजकरण छाजेड़, मंगतमल बाँठिया, कांता देवी दफ्तरी, सारिका जैन, आसकरण बोधरा, राजकरण दफ्तरी, केशरीचन्द्र धीया, मदनलाल लुणिया, प्रदीप पटावरी, प्रताप बैद, मनोज दुगड़, संजय पींचा, कमल छोरिया, विरेन्द्र दुगड़, संजय पटावरी, लक्ष्मीपत बररिया, मंजु पटावरी, ममता बैद, राजेश सेठिया, दिनेश दुगड़, संजय बैद और आशीष सुराणा समेत कई सदस्यों को शामिल किया गया है।


नई टीम के गठन के बाद सभा सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में संगठन सामाजिक समरसता, धार्मिक चेतना और सेवा कार्यों में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!