पारिवारिक विवाद में महिला को पीटा ,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

सागर चंद्रा/किशनगंज

पारिवारिक विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर देने का मामला सामने आया है। टाउन थाना क्षेत्र के मालामाला में घटित घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और घायल दुलारी देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां इलाज के बाद वह मामले की शिकायत लेकर थाने जा पहुंची। पीड़िता के लिखित शिकायत गोतनी सावित्री देवी और उसकी बेटी सुमन कुमारी के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई