कटिहार – जिले में आपराधिक कांडों के निष्पादन में शिथिलता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्तव्य में कोताही बरतने वाले 16 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर महकमे को स्पष्ट संदेश दिया है कि लापरवाही कदानि बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
जिला पुलिस कप्तान कदम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।बताते चले कि जिले के विभिन्न थानों में तैनात अनुसंधानकर्ताओं द्वारा कांड निष्पादन में शिथिलता और घोर लापरवाही बरते जाने की शिकायतें मिल रही थीं।शिकायतों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक अब्दुल रहमान से पूरे मामले की गहन जांच करवाई।
डीएसपी के जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने पर त्वरित कारवाई करते हुए एसपी श्री चौधरी ने 16 दोषी पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है।
जिन अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की गई है, उनमें बलिया बेलौन थाना के गणेश कुमार,मनिहारी थाना के विकाश कुमार, बारसोई थाना के प्रवेज आलम, आजमनगर थाना की रूपम कुमारी, सहायक थाना के राम कुमार सिंह,बिनोद कुमार मंडल एवं खर्ची नट पोठिया थाना के धर्मेन्द्र कुमार व अमित कुमार, कुर्सेला थाना के राजीव रंजन कुमार, पुलिस केन्द्र के दिवाकर सरकार, सुधानी थाना के सत्येन्द्र पासवान, सालमारी थाना के चन्द्रमौली प्रसाद, कदवा थाना के सफीउद्दीन अंसारी व छोटू कुमार और कोलासी कैम्प कोढ़ा थाना के विवेकानंद चौधरी शामिल हैं।






















