हसनगंज /कटिहार – पुलिस ने शराब विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कालीगंज निवासी विजय मंडल पिता विष्णुदेव मंडल अपने घर के सामने आम बगीचे में विदेशी शराब की बिक्री करता है।
सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा,लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान सड़क किनारे बांस की फट्टी से घेराबंदी किए गए स्थान से पत्तों के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब को बरामद की गई। उस जगह पुलिस ने कुल 35,625 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।























