किशनगंज से महिला हुई लापता,पुलिस तलाश में जुटी

SHARE:

सागर चंद्रा/किशनगंज


शहर के मोतीबाग हनुमान नगर निवासी महिला के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पति रंजीत सोनार के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।


रंजीत का कहना है कि उसकी पत्नी कविता देवी गत 10 मई से लापता है। घटना के बाद उसने आस पास और रिस्तेदारों के घर जाकर काफी खोजबीन की‌।

लेकिन उसे ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहे। उसने बताया कि कविता पूर्व में भी कई बार झगड़ा करके घर से चली गयी थी। लेकिन 5-7 दिनों बाद वह स्वयं घर वापस लौट जाती थी। लेकिन इस बार घर वापस नहीं लौटने पर पुलिस के समक्ष मदद की गुहार लगाई गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई