कटिहार:जिप सदस्य ने विधायक को सौंपा मांग पत्रकई विकास कार्यों की उठाई मांग

SHARE:

बारसोई /कटिहार – जिप सदस्य गुलजार आलम ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर विधायक संगीता देवी को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, पुल, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अग्निशमन जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की।

सौंपे गए मांग पत्र में काज़ीटोला से मुख्य सड़क तक चौड़ीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य कराने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा जबदपुर घाट पुल निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग भी की गई।वहीं जबदपुर, जाताहार,मथुरापुर एवं बाड़ियोल नदी किनारे कटाव रोकने के लिए बोल्डर पिचिंग कराने की आवश्यकता बताई गई। गुलजार आलम ने आबादपुर बिजली फीडर को स्थानांतरित करने,क्षेत्र संख्या-26 के सातों पंचायतों में बंद पड़े नल-जल योजना को अविलंब चालू कराने तथा पंचायत कर्मियों की पंचायतों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग भी विधायक के समक्ष रखी।

मांग पत्र में आबादपुर थाना क्षेत्र में आग बुझाने के लिए अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने एवं बीमार लोगों के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू करने की मांग भी शामिल है।जिप सदस्य गुलजार आलम ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परेशान है। जनहित को देखते हुए इन मांगों पर जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में विधायक संगीता देवी ने कहा कि जिला परिषद द्वारा मांग पत्र दिए गए है। जिसमें क्षेत्रकी समस्याओं से अवगत कराए गए है।

जिला परिषद द्वारा जो भी मांग है वह पूरी तरह से जनहित में है। संबंधित विभाग के पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराएंगे तथा अभिलंब धरातल पर कार्य शुरू करने का निर्देश दिए जाएंगे। जनता की समस्या हमारी समस्या है हर हाल में समस्याओं को दूरकी जाएगी। लापरवाही करने वाले पदाधिकारी को नहीं बख्शी जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई