मनसाही/कटिहार – कटिहार – मनिहारी रेलखंड के मनसाही रेलवे स्टेशन के समीप मरंगी गांव में मरंगी – मनसाही हाट जाने वाली मुख्यपथ पर रेलवे द्वारा अंडरपास पुल बनाया गया हैं। जो क्षेत्र के लोगों के लिए वर्तमान समय में नासूर बन गया हैं।
इस पुल के नीचे जलजमाव हो जाने के कारण इस पथ पर चलने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। लोग किसी तरह जान जोखिम में डाल उस अंडरपास पुल को पार कर रहें हैं। जबकि नियमानुसार बरसात के दिनों में यहां जलनिकासी की व्यवस्था होनी चाहिए मगर रेलवे प्रशासन इसके प्रति काफी उदासीन बनी हुई हैं।
जबकि इस पथ व अंडरपास से रोजाना सैकड़ों बड़े छोटे वाहन गुजरते रहतें हैं। क्षेत्र के जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद एवं स्थानीय ग्रामीणों ने रेल प्रशासन से इस समस्या के स्थाई निदान की मांग की हैं।






















