भाजपा का दो दिवसीय महाप्रशिक्षण वर्ग का आयोजन
कटिहार – भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर के राम दरबार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल शामिल रहे । कार्यक्रम की शुभारंभ के पूर्व मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का अवलोकन एवं झंडोतोलन किया।

जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के अवसर पर मंच में उपस्थित प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा,पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ,राजनगर मधुबनी के विधायक सुजीत पासवान , प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, प्रदेश प्रवक्ता प्रीति शेखर,पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. एसएन पोद्दार मुख्य रूप से शामिल उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बंदे मातरम् एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र के अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज राय ने मुख्य अतिथि डॉ. दिलीप जायसवाल को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।
डॉ. दिलीप जायसवाल ने जिला प्रशिक्षण वर्ग में अपनी विषय सरकारो की गरीब कल्याण योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका के बारे में उपस्थित प्रशिक्षण में आए कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं राष्ट्र प्रथम के विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
संगठन की मजबूती, सेवा भाव और जनसंपर्क ही भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल संगठनात्मक गतिविधि नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक, सामाजिक एवं नेतृत्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा,नई सोच और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को और अधिक मजबूत करते हैं।
उन्होंने संगठन और सरकार की कई महत्वपूर्ण योजना के बारे में बताने के साथ साथ सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय, सेवा, समर्पण एवं संगठनात्मक मजबूती विषय पर अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रदेश महामंत्री ने जिला प्रशिक्षण वर्ग में अपनी विषय को रखते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण यह दर्शाता है कि संगठन की शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर अंत्योदय एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत करें।इस अवसर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन पूर्व प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव, प्रफुल्ल रंजन वर्मा, राजवंशी सिंह सहित कई वक्ताओं ने अपने अपने विभिन्न विभिन्न सत्रों में अपनी अपनी विषयों को उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच रखने का कार्य किया।
इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला के सभी पदाधिकारी,जिला कार्यसमिति सदस्य,विधानसभा प्रभारी , संयोजक, मंडल अध्यक्ष ,मंडल महामंत्री,मंडल प्रभारी,सभी सातों मोर्चा के अध्यक्ष, सभी सोलह प्रकोष्ठ की संयोजक जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।






















