किशनगंज : चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम,जेवरात और रुपये ले गया चोर

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज


अज्ञात चोरों ने उत्तर पाली पुलिस लाइन के निकट स्थित घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के वक्त पीड़ित परिवार दिल्ली गया था। जहां से लौट के आने के बाद उन्हें चोरी की जानकारी मिली। पीड़ित अजीत कुमार मंडल के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार गत 16 मई को अजीत अपने पुरे परिवार के साथ दिल्ली गये थे। गत गुरुवार को घर वापस लौटने पर उन्हें कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला। आस-पड़ोस के लोगों की मदद से उन्होंने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर वे कांप उठे।

कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी भी टूटी पड़ी थी। खिड़की का ग्रील तोड़ कर चोरी ने कमरे में प्रवेश किया था और मंगलसूत्र, मांग टीका, नथिया, तीन अंगूठी, तीन कान की बाली, दो नाक का, दो चैन, दुर्गा जी का लॉकेट सहित चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये की चोरी कर ली थी। बहरहाल केस दर्ज करने के बाद पुलिस घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर चोरों के पहचान में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई