ममेरे भाई ने शादीशुदा महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, लगातार ब्लैकमेल करने से परेशान पीड़िता ने कराया केस दर्ज

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
सगे ममेरे भाई के द्वारा शादीशुदा महिला को बंधक बना कर दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। जबरन दुष्कर्म किए जाने से परेशान महिला मामले की शिकायत लेकर महिला थाने पहुंच गई।

वहीं पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्णिया जिले के रौटा निवासी आरोपी साहिल पिता जाहिद को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी वर्ष 2016 में शहर के एक युवक के साथ हुई थी। जिससे उसे दो बेटा और एक बेटी है। इस बीच महिला का पति रोजगार के लिए दुबई चला गया। वतन से दूर रहने और कार्य की व्यस्तता के कारण धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। जिससे महिला परेशान रहने लगी। इसी दौरान ममेरे भाई साहिल ने महिला के साथ नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी।

उसने मुंबई में जरूरी काम का झांसा देकर उससे एक लाख रुपये और दो लाख के गहने ले लिया। गत 27 भी 2025 को साहिल महिला को लेकर मुंबई चला गया। जहां उसने महिला के बैंक खाते में जमा रुपये भी निकाल लिया और एक कमरे में बंधक बना लिया। साहिल लगातार महिला के साथ दुष्कर्म करने लगा। उसने घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में पोस्ट भी कर दिया।

जिससे महिला की बदनामी होने लगी। 10माह बाद साहिल महिला को वापस किशनगंज लाया और रूईधासा स्थित एक कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने लगा। इस बीच महिला का पति भी दुबई से घर वापस लौट गया और महिला की तलाश करने लगा। जिसकी जानकारी मिलते ही साहिल ने महिला को उसके मायके छोड़ दिया। इसके बावजूद भी वह महिला को ब्लैकमेल करता रहा और मुंह बंद रखने की धमकी भी दी।

पति को घटना की जानकारी मिलते ही उसने स्थानीय स्तर पर पंचायती कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन साहिल ने भरी पंचायत में महिला और उसके पति की बेरहमी से पिटाई कर दी। स्थानीय स्तर पर न्याय नहीं मिलने पर महिला ने इंसाफ के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया।

महिला की लिखित शिकायत पर गत गुरुवार को केस दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई