बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के सभी प्रकोष्ठ किए गए भंग: प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान के निर्देश पर कार्रवाई, जारी किया गया लेटर

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी “ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन” की बिहार इकाई के सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया गया है। यह कार्रवाई पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान के निर्देश पर की गई है।

इसकी सूचना बिहार के संयुक्त सचिव इश्तियाक अहमद द्वारा एक पत्र जारी कर दी गई। पार्टी संगठन को ‘अधिक धारदार और मजबूत’ बनाने और पार्टी में नए कर्मठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को मौका देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, पार्टी ने उम्मीद जताई है कि सभी प्रकोष्ठों का पुनर्गठन 5 जून तक कर लिया जाएगा।

यह अधिसूचना 22 मई 2024 को जारी की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान के निर्देश पर अगले आदेश तक पूरे बिहार के सभी प्रकोष्ठों के संगठन को भंग करने की बात कही गई है।

इसपर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने बताया, पार्टी के सभी प्रकोष्ठ से सभी पदों के पदाधिकारियों के पद आज से रिक्त हो गए है। यह निर्णय पार्टी को और मजबूत करने के लिए लिया गया है। जल्द ही पूरे बिहार के कर्मठ और पार्टी के प्रति निष्ठा रखने वाले साथियों को जिम्मेदारी सौपी जाएगी। जल्द ही सभी नए अधिकारियों की घोषणा व नियुक्ति कर दी जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई