बहादुरगंज में जनसुनवाई -सह -पुलिस -पब्लिक संवाद गोष्ठी “का हुआ आयोजन,पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजनों की समस्या

SHARE:

संवाददाता:निसार अहमद

किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा गुरुवार संध्या को बहादुरगंज थाना परिसर मे आम जानता कि समस्या के समाधान एवं पुलिस जन सहभागिता को सुदृढ़ करने हेतु जनसुनवाई -सह -पुलिस -पब्लिक संवाद गोष्ठी “का आयोजन किया गया ।आयोजित गोष्ठी में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक शामिल हुए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने लोगो की समस्याओं को सुना और उसके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। इनमें भूमि विवाद, आपसी झगड़े, साइबर अपराध,चौक चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के साथ साथ जाम आदि की समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया गया।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जनता के साथ सतत संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना भी है।

उन्होंने लोगों से अपील किया कि किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और अपराध पर नियंत्रण पाया जा सके।वही पुलिस अधीक्षक के इस पहल को लोगों ने सराहनीय बताया और उम्मीद जताई कि इससे पुलिस और आमजन के बीच भरोसा और अधिक मजबूत होगा।

इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुसरो शिराज,थाना अध्यक्ष दिलशाद खान, सर्किल इंस्पेक्टर वरुण कुमार, रामबाबू चौधरी, सावित्री कुमारी के साथ साथ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वशीकुर रहमान अंसारी, मेहंदी हसन, बंटी सिंह मुलाजिम हुसैन, किसलय सिन्हा, शीतल कुमार सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद थे।निसार अहमद की रिपोर्ट

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई