किशनगंज में स्मैक के साथ महिला सहित चार धंधेबाज गिरफ्तार

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 8.67 ग्राम स्मैक के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर बुधवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


दरअसल एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस ने अभियान चला रखा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बीआर 37 ईआर 5216 नंबर का ग्रे रंग के ई रिक्शा से स्मैक की खेप को एमजीएम रोड के रास्ते किशनगंज लाया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने कैलटेक्स चौक के समीप अपना जाल बिछा दिया और वाहन चेकिंग तेज कर दी गई। लेकिन पुलिस को चेकिंग करता देख कर ई रिक्शा चालक ने तेजी से वाहन घुमा कर वापस एमजीएम मेडिकल कॉलेज की ओर भागने लगा। लेकिन जवानों ने पीछा कर ई रिक्शा को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर महिला के अंतः वस्त्र में छिपा कर रखे स्मैक की खेप को बरामद कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डुमरिया भट्टा वार्ड नंबर 29 निवासी सुनिता देवी (41) पति चुन्ना साहा, ई रिक्शा चालक सौरभ वर्मन उर्फ काजु ( 27) पिता जय वर्मन, प्रताप कुमार राय उर्फ पकौड़ी (28) पिता विनोद राय और विवेक तालुकदार उर्फ चीकू (30) पिता विनय तालुकदार के रूप में की गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे पूर्व से बंगाल से स्मैक खरीदकर किशनगंज में बेचने का काम करता है। स्मैक बेचकर जो कमाई होती है उसे आपस में बांट लिया जाता है। लेकिन इस बार वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई