मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नगर क्षेत्र से अपह्रत नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है । थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि विगत दिन 14 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर से लापता हो गई थी । परिजनो के आवेदन पर थाना कांड दर्ज करते हुए अपह्रत लड़की को एक नाबालिग लड़का के साथ बरामद कर लिया गया है ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़का लड़की दोनो नाबालिग है तथा दोनो अलग अलग समुदाय के हैं । नाबालिग लड़का अमदाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है ।
पुछताछ में नाबालिग लड़की लड़का ने पुलिस को बताया कि दोनो को फेस बुक पर प्यार हो गया था । प्यार के परवान चढ़ा तो दोनो अपने परिजन को चकमा देकर वन टू थ्री हो गया था ।
दोनो नाबालिग लड़का लड़की ने आपस मे शादी भी रचा लिया था । थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की का न्यायालय मे 164 का बयान होगा । लड़का को जेल भेजा जा रहा है।




























