बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत
दारुल उलूम चौक के समीप बहादुरगंज थाना की पुलिस ने 7.500 लीटर विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। जहां गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार पिता पृथ्वीचंद्र साह परमानंदपुर मजकछक्क थाना बिहारीगंज जिला मधेपुरा निवासी के रुप मे हुई है। जो वर्तमान मे हनुमान बाग प्रभात कॉलोनी जिला पूर्णिया मे रह रहा है।
संदर्भ मे थानाध्यक्ष बहादुरगंज दिलशाद आलम ने बताया की पुलिस को गुप्त सुचना मिली की एक व्यक्ति बंगाल के रास्ते मोटरसाइकिल के द्वारा अवैध शराब लेकर पूर्णिया जा रहा है। जहां सुचना के आलोक मे पुलिस टीम द्वारा दारुल उलूम चौक के समीप स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया।
तभी ठाकुरगंज की ओर से आ रही एक काले रंग की मोटरसाइकिल BR 11 BU 0221 नंबर की बाइक पुलिस टीम को देख भागने का प्रयास करने लगी।जहां पुलिसकर्मियों द्वारा भाग रहे मोटरसाइकिल चालक को वाहन सहित पकड़कर उसकी तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल मे छिपाकर रखें गए विभिन्न ब्रांड की कुल 7.500 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर मौक़े से आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध बिहार राज्य मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आरोपी का मेडिकल जाँच उपरांत उसे न्यायिक हिरासत का पालन करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।






















