बैसागोविंदपुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित विभिन्न विभागों से आए 73 आवेदन

SHARE:

बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र की बैसागोविंदपुर पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 26 काउंटर लगाए गए थे। जहां विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं और सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।

जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। शिविर के नोडल पदाधिकारी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजमल खुर्शीद थे। मौके पर बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज, सीओ मनीष कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक साजिद आलम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुशर्रफ हुसैन, कृषि पदाधिकारी, सेमापुर थानाध्यक्ष,बीपीआरओ राजकुमार सिंह,सहायक राजस्व अधिकारी मोहन यादव एवं कार्यपालक सहायक राज किशोर निराला समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं जनप्रतिनिधियों में मुखिया अब्दुल मतीन, पंचायत समिति सदस्य फरिजुल हक,पूर्व मुखिया मोतिउर रहमान, सदस्य मो. इकराम, मो. इलियास, मुखिया प्रत्याशी मो. ताहीद आलम, पंच मो. बदरुल एवं मुखिया प्रतिनिधि तजमुल हक सहित कई लोग उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीण विकास विभाग से सर्वाधिक 13 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा ऊर्जा विभाग से 19, स्वास्थ्य विभाग से 11, समाज कल्याण विभाग से 12, राजस्व विभाग से 6, कृषि विभाग से 3 एवं पंचायती राज विभाग से 2 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित समस्याएं भी लोगों ने दर्ज कराईं।

अधिकारियों ने बताया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। शिविर में राजस्व विभाग के 2, खाद्य सुरक्षा के 12, बाल विकास के 2, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के 6, श्रम संसाधन विभाग के 10, कृषि विभाग के 1, पंचायती राज विभाग के 2, ग्रामीण विकास विभाग के 10 तथा ऊर्जा विभाग के 19 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई