मनसाही/कटिहार – बिहार सरकार के निर्देशानुसार मंगलवार को मनसाही प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के पंचायत भवन के प्रांगण में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सहयोग शिविर को लेकर अहले सुबह से ही विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया गया था।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने की इस अनूठी पहल से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इस शिविर में 37 विभागों के स्टॉल लगे व इस शिविर में 18 मई तक प्राप्त 105 आवेदन का शिविर में निपटारा किया गया।वहीं मौके पर आए कई समस्याओं का मौके निपटारा भी किया गया।
शिविर में राशन कार्ड,वृद्धावस्था व सामाजिक सुरक्षा पेंशन,राजस्व व भूमि सुधार दाखिल-खारिज, एलपीसी, जॉब कार्ड, कृषि इनपुट सब्सिडी और जन-शिकायतों का मौके पर पंजीकरण के साथ कई समस्याओं का निष्पादन किया गया। वहीं अधिकारियों की टीम शिविर का लगातार मॉनिटरिंग करती दिखी।
सहयोग शिविर को पूरी तरह पारदर्शी,सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर के सभी वरीय पदाधिकारी खुद कमान संभाले हुए थे। इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता अभिषेक रंजन,मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव, मुखिया अनवर आलम, मुखिया दीपनारायण पासवान,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार, बीडीओ सुमन कुमारी,सीओ मो. इस्माइल,बीपीआरओ अमरेंद्र कुमार,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार, कल्याण पदाधिकारी सुशील कुमार,प्रखंड जेई जावेद अख्तर, पीआरएस संजय कुमार,सहित प्रखंड स्तर सभी अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।






















